राशनकार्ड ई-केवाईसी का आखिरी मौका: 31 दिसंबर तक डेडलाइन, नैनीताल जिले में अब तक 60% सत्यापन पूरा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिले के राशनकार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य विभाग ने राशनकार्ड की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 दिसंबर कर दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 60 प्रतिशत ई-केवाईसी का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्डधारकों को अंतिम अवसर दिया गया है।

शनिवार को खाद्य आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने प्रदेशभर के जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तय समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक संकेत, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति...ट्रंप बोले- परमाणु मुद्दे पर हो रही प्रगति

जिले के पूर्ति विभाग के सहायक जिला पूर्ति अधिकारी (एआरओ) विजय जोशी ने बताया कि जिले में लाल, सफेद और पीले श्रेणी के कुल 2,35,103 राशनकार्ड संचालित हैं। इन कार्डों से जुड़ी 9,58,916 यूनिटों को प्रतिमाह राशन का वितरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को रहेंगे बंद

शनिवार को ई-केवाईसी की प्रगति की बात करें तो हल्द्वानी क्षेत्र में 1208 यूनिट, रामनगर में 971, नैनीताल में 368, धारी में 273, कालाढूंगी में 172 और कौश्याकुटौली में 134 यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  माता वैष्णो देवी यात्रा के नियम सख्त, RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे में यात्रा शुरू और 24 घंटे में लौटना अनिवार्य

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद जिन राशनकार्डों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें राशन वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने सभी शेष कार्डधारकों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर से पहले अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page