रेड अलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 21 जुलाई के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जनपद नैनीताल सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में “रेड अलर्ट” घोषित किया गया है। संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस के खिलाफ महिला जन आक्रोश रैली, CM धामी बोले-“विपक्ष ने नारी शक्ति का हक छीना”

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान दो हादसे, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष सहित दो पायलट घायल

उन्होंने शिक्षा विभाग एवं आंगनबाड़ी संचालन से जुड़े समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा की स्थिति में समुचित समन्वय बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि 2025: शिव-पार्वती विवाह उत्सव, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व
Oplus_131072
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page