उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून और पौड़ी में स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक प्रकरण: आठवें दिन आंदोलन स्थल पहुंचे सीएम धामी, सीबीआई जांच की दी संस्तुति

वहीं देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश पर आमजन के लिए भी खुलेगा दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र देहरादून और पौड़ी जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को सोमवार को बंद रखने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत, नवजात को जन्म देने के कुछ घंटे बाद थमी सांस

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और पर्वतीय मार्गों पर यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page