बागेश्वर: पौंसारी गांव में बादल फटा, दो महिलाओं की मौत, तीन लोग लापता

खबर शेयर करें

बागेश्वर: जिले के कपकोट तहसील के पौंसारी गांव में शुक्रवार तड़के बादल फटने से तबाही मच गई। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते एक मकान मलबे की चपेट में आ गया, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान बसंती देवी और बछुली देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता लोगों में रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गरीब छात्रों के लिए ग्राफिक एरा की बड़ी पहल, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग होगी मुफ्त

जिले के डीएम आशीष भटगांई और विधायक सुरेश गढ़िया मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन की टीमें मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन क्षेत्र में संचार सुविधाएं बाधित होने से समन्वय में दिक्कतें आ रही हैं।

भारी बारिश से कपकोट क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती रात से शुक्रवार सुबह तक यहां 100 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश और भूस्खलन से हरसीला–जगथाना मार्ग बैसानी से आगे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मालूखेत मैदान के पास सड़क का 20 मीटर से ज्यादा हिस्सा बह गया है। वहीं, चचई क्षेत्र की पंपिंग योजना बह गई है और कई पैदल पुल टूट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: झपकी बनी मौत का कारण, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

ग्राम सभा सुमटी में जमीन धंसने की खबर है, जबकि ग्राम बैसानी में प्रेम सिंह पुत्र भगवत सिंह का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और खेत-खलिहान मलबे से पट गए हैं। प्रशासन ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और प्रभावित गांव में राहत कार्य जारी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ‘कैश कांड’ में फंसे जज यशवंत वर्मा पर महाभियोग की प्रक्रिया तेज, लोकसभा अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई

You cannot copy content of this page