भीषण सड़क हादसा: झपकी बनी मौत का कारण, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

जालौन। यूपी के जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ कार से वापस उरई जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वाहन जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक प्लान: वीकेंड पर नैनीताल जाना है?...इन रूट्स से होकर जाएं वरना होगी परेशानी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। कुछ घायलों को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे ने थामी रफ्तार: दिल्ली एयरपोर्ट से 129 उड़ानें रद्द, 32 ट्रेनें लेट...CAT-3 मोड में संचालन

बताया जा रहा है कि कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों और घायलों में शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज और देशराज शामिल हैं।

एम्बुलेंस के बाहर तड़पते रहे घायल
हादसे के बाद राहत कार्य में भी लापरवाही सामने आई। घायलों को जब मेडिकल कॉलेज लाया गया, तो इमरजेंसी के बाहर उन्हें उतारने के लिए कोई वार्ड बॉय मौजूद नहीं था। करीब 10 मिनट तक घायल एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे। बाद में वहां मौजूद लोगों ने ही उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  सिडनी वनडे में कोहली का करिश्मा, हैरतअंगेज कैच से स्टेडियम गूंज उठा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page