Uttarakhand: सनसनीखेज वारदात…पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, शराब में जहर देकर पति की हत्या, शव नहर में फेंका

खबर शेयर करें

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। काशीपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के लिए शराब में सल्फास मिलाकर युवक को जहर दिया गया और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वीकेंड पर कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, शटल सेवा से होगी आवाजाही

मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी चंद्रवती ने आईटीआई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 35 वर्षीय बेटा कुलवंत सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी से मिलने काशीपुर के बांसखेड़ा आया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया। उन्होंने बहू पर संदेह जताया था।

जांच के दौरान पुलिस को गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन कपिल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर गुड्डी ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Mock Drill: एक साथ पांच जगह 'आपदा' से मचा हड़कंप, मिनटों में एक्टिव हुआ रेस्क्यू सिस्टम...फिर सामने आई सच्चाई

पूछताछ में गुड्डी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और उसे प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी कपिल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

घटना के दिन आरोपी महिला ने अपने प्रेमी से शराब और सल्फास मंगवाया। पहले पति को सामान्य शराब पिलाई गई और जब वह अधिक नशे में हो गया, तो उसमें जहर मिलाकर उसे दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  36 दिन बाद खत्म हुआ जंतर-मंतर का आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद CJP ने वापस लिया धरना

इसके बाद दोनों ने शव को प्रेमी की कार (ऑल्टो) में डालकर रुद्रपुर-हरिद्वार बाईपास पुल के पास तुमड़िया डैम की बड़ी नहर में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।

पुलिस ने आरोपी महिला को बांसखेड़ा और उसके प्रेमी को मुरादाबाद जिले के मसवासी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपितों की निशानदेही पर शव की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page