उत्तराखंड: आज से नई दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी भेंट करेंगे और उन्हें चारधाम यात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को 19 अप्रैल को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री केंद्र सरकार में लंबित विभिन्न प्रस्तावों को लेकर चर्चा करेंगे। इनमें अवस्थापना विकास, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े मसले प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा शहरी विकास, जल शक्ति, वन और पर्यावरण मंत्रालय से संबंधित प्रस्तावों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में हाथियों का हाईवे पर आतंक, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी...Video

सूत्र बताते हैं कि यदि अवसर मिला तो मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चयन जैसे राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। इन मुद्दों को लेकर जल्द निर्णय की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CBSE Board Result: हल्द्वानी के बियरशिबा स्कूल का शानदार परिणाम, संस्कृति अधिकारी ने 98.4% अंक के साथ किया टॉप
Ad

You cannot copy content of this page