रामनगर: फाटो जोन में जंगल सफारी पर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, नेचर गाइड्स संग तस्वीरें खिंचवाईं

खबर शेयर करें

रामनगर। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जंगल सफारी का आनंद लिया। सफारी से पूर्व पर्यटन गेट पर पहुंचे अभिनेता ने वहां मौजूद नेचर गाइड और जिप्सी चालकों के साथ मुलाकात कर यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धारचूला में दर्दनाक हादसा...खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत, दो गंभीर घायल

रविवार को काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद अभिनेता सोमवार सुबह फाटो जोन पहुंचे। अभिनेता को अपने समक्ष पाकर नेचर गाइड, जिप्सी चालक और पर्यटक उत्साहित नजर आए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सभी के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और किसी को निराश नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजा...आठ जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

वन विभाग के एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान अभिनेता को विभिन्न वन्यजीवों के दर्शन भी हुए। सफारी के बाद वह अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट के आदेश पर आज डीएम कार्यालय में दिखाई जाएगी काउंटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग

You cannot copy content of this page