Uttarakhand: STF की बड़ी कार्रवाई…अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से 6 तमंचे (315 बोर), 1 राइफल (12 बोर), 2 खोखा कारतूस (0.32 बोर) तथा एक वैगनआर कार बरामद की गई है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार उत्तर प्रदेश की अवैध फैक्ट्रियों में तैयार किए गए थे, जिन्हें आरोपी विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में क्रिकेटर यश दयाल को राहत नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को एसटीएफ टीम ने थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी महेश गंगवार निवासी आमखेड़ा, थाना बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) को दबोच लिया। आरोपी वैगनआर कार में हथियारों की खेप लेकर उत्तराखंड की ओर आ रहा था, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  BSF में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 3588 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त तक करें आवेदन

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। हाल के दिनों में प्रदेश में बढ़ती फायरिंग और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए इस गिरफ्तारी को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसटीएफ ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 21 अवैध हथियार और 35 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 8 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से उसके नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों और खरीददारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: धारी चौकी इंचार्ज और मुखानी थाने के एएसआई निलंबित, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक दीवान सिंह जलाल, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट, रियाज अख्तर, मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह के साथ पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र और कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page