नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ की ओर से कुल 3588 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3406 और महिला उम्मीदवारों के लिए 182 पद आरक्षित हैं।
📌 पात्रता
- उम्मीदवार का 10वीं पास और आईटीआई होना अनिवार्य।
- आयु सीमा 18 से 25 वर्ष।
- आरक्षित वर्ग को आयु में छूट: एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष।
💰 आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹150
- एससी/एसटी और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
📝 चयन प्रक्रिया
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, 100 अंक, समय – 2 घंटे)
- विषय: सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी, अंग्रेजी
यह भी पढ़ें 👉 Uttarakhand: पेपर लीक के बाद रद्द भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, 17 मई को होगा एग्जाम
📲 आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन व लॉगिन करें।
- शैक्षणिक योग्यता व आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
ADVERTISEMENTS

