उत्तराखंड: दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, अब्दुल कादिर टॉपर

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक पुरुष भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित हुई थी, जिसका प्रोविजनल परिणाम 14 मई को जारी किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कराने के बाद आयोग ने अब अंतिम परिणाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चकराता: खाई में गिरी कार, चार बच्चों समेत आठ लोग घायल

दरोगा भर्ती परीक्षा में अब्दुल कादिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, एसआई अभिसूचना के पदों पर नवीन चंद्र जोशी टॉपर बने। गुल्मनायक के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में विजय भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद युवती की मौत...नवजात का भविष्य अधर में, कथित पिता ने अपनाने से किया इंकार

आयोग के अनुसार पुलिस दरोगा की कटऑफ इस भर्ती में सर्वाधिक रही, जो 205.66 अंक पर बंद हुई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page