हल्द्वानी: धारी चौकी इंचार्ज और मुखानी थाने के एएसआई निलंबित, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सख्त कार्रवाई करते हुए धारी चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह राणा और मुखानी थाने के एडिशनल एसआई सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं रामनगर कोतवाली के एसएसआई युनूस और छोई-क्यारी चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में हुई बैठक में एसएसपी ने सभी विवेचकों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं को बिना वजह लंबित रखना गंभीर लापरवाही है और इसके लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट ने जारी किया शीतकालीन फ्लाइट शेड्यूल, कुल 23 उड़ानों का समय तय

एसएसपी ने गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने और संबंधित डाटा सभी पोर्टलों पर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयों में लंबित कार्यवाहियों व पत्राचार का शीघ्र निस्तारण कराने पर जोर दिया। उन्होंने सीओ को विवेचनाओं का नियमित पर्यवेक्षण करने और लंबित रखने वाले विवेचकों के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कांग्रेस सत्ता में आई तो गैर उत्तराखंडियों की खरीदी जमीनों की होगी जांच : हरीश रावत

बैठक में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, सीओ नितिन लोहनी, सुमित पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page