उत्तराखंड: कोरोना के पांच नए मामले मिले, एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी संक्रमित

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जिनमें से छह मामले फिलहाल एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कार ट्रेलर में घुसी, हरियाणा के चार युवकों की मौत, एक गंभीर

बुधवार को प्रदेशभर में 19 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी, जिनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दो मरीज राज्य के निवासी हैं, जबकि अन्य तीन संक्रमित हाल ही में हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, छह एक्टिव मामलों में एक मरीज को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष पांच मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमण की चपेट में आए दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स एम्स ऋषिकेश से हैं, जिससे चिकित्सा महकमे में चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 12 जनवरी को, 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने आम जनता से भी सतर्कता बरतने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अपर पीसीएस के 63 पदों पर जल्द भर्ती...अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा, आयोग ने जारी की अहम सूचना

You cannot copy content of this page