हल्द्वानी: गौला नदी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में झोपड़ियां हटाने का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला नदी के तल में वर्षों से हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी नवाजिस खलीक के नेतृत्व में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए मुनादी कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (बड़ी अपडेट): खीरगंगा के बाद हर्षिल में फटा बादल, तेलगाड़ नदी उफान पर, गंगोत्री हाईवे बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...Video

मुनादी के दौरान स्पष्ट संदेश दिया गया कि गौला नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ियों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटा लिया जाए, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि तय समय सीमा के बाद किसी को भी कोई राहत नहीं दी जाएगी और अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 अक्टूबर 2025

गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन के निकट गोला नदी क्षेत्र में लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा झोपड़ियां डालकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसे लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान की रूपरेखा तैयार की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कर्णप्रयाग में धारा 163 लागू, 27 जून तक पांच से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

मौके पर तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी सहित वन विभाग और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page