कर्णप्रयाग में फिर भूस्खलन, घरों में घुसा मलबा, बदरीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें बंद

खबर शेयर करें

चमोली। बारिश के चलते चमोली जनपद के कर्णप्रयाग क्षेत्र में भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उमटा के समीप एक बार फिर पहाड़ी दरक गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा एक रिहायशी मकान में घुस गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: स्कूल परिसर की झाड़ियों से बरामद हुई 161 जिलेटिन छड़ें, बीडीएस व डॉग स्क्वॉड ने खंगाला पूरा क्षेत्र

भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। हाईवे के किनारे मौजूद अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। रविवार को भी गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। गनीमत रही कि उस दौरान वहां से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शिक्षकों का चॉकडाउन हड़ताल का ऐलान, 45 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप होने के आसार

वहीं, कर्णप्रयाग-नेनीसैंण मोटर मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। आईटीआई से करीब 500 मीटर आगे चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। मार्ग बंद होने से कपीरीपट्टी क्षेत्र के लोगों को डिम्मर-सिमली होते हुए कर्णप्रयाग जाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को केंद्र से 547.83 करोड़ की सौगात, ऋषिकेश और देहरादून में होगी बिजली व्यवस्था मजबूत

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने के कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्र में बारिश और भूस्खलन की पुनरावृत्ति से लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page