हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: स्वीमिंग से लौट रहे चार मासूम समेत पांच की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे सभी

खबर शेयर करें

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर हुआ, जहां स्वीमिंग करके लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला नदी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में झोपड़ियां हटाने का अल्टीमेटम

पुलिस के अनुसार मृतकों में दानिश (36 वर्ष), उसकी दो बेटियां महिरा (6) व समायरा (5), और दो अन्य बच्चे समर (8) व माहिम (8) शामिल हैं। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर गुलावठी के मिठ्ठेपुर गांव से बाग स्थित स्वीमिंग पुल में स्नान कर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वन पंचायत भूमि में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिल्डर्स पर सख्त कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक चला रहा दानिश नशे की हालत में था, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह पाया। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। उधर, एक ही परिवार के चार मासूमों समेत पांच लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के दो मॉड्यूल ध्वस्त, छह गिरफ्तार

You cannot copy content of this page