सत्ता की हवस में हैवान बना पिता, सरपंच बनने की चाह में 6 साल की मासूम बेटी की हत्या

खबर शेयर करें

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। पंचायत चुनाव में सरपंच पद की दावेदारी ने एक पिता को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आए खुलासे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी को डर था कि दो बच्चों के नियम के चलते वह पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाएगा, इसलिए उसने सत्ता की राह आसान करने के लिए अपनी ही संतान की बलि चढ़ा दी।

Father Kills 6-Year-Old Daughter to Contest Panchayat Election, Shocking Case from Nanded: पुलिस के मुताबिक नांदेड़ जिले के केरूर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमंगले, जो पेशे से सैलून चलाता है, उसके तीन बच्चे थे—6 साल की जुड़वां बेटियां और एक 3 साल का बेटा। महाराष्ट्र पंचायत राज कानून के तहत दो से अधिक संतान होने पर पंचायत चुनाव लड़ने की मनाही है। इसी कानून को अपने सपनों के आड़े आता देख पांडुरंग ने अमानवीय फैसला ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिसंबर में भी नहीं सुधरी दिल्ली की हवा, पूरा महीना रेड जोन में कैद...कई इलाकों में AQI 450 के पार

जांच में यह भी सामने आया है कि इस जघन्य अपराध में पांडुरंग अकेला नहीं था। गांव का मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे भी इस साजिश में शामिल था। दोनों ने पहले बच्ची को कहीं छोड़ने या गोद देने की योजना बनाई, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज होने के कारण भविष्य में कानूनी पचड़े का डर सता रहा था। अंततः सत्ता के लालच में दोनों ने मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।

यह भी पढ़ें 👉  थाईलैंड के रास्ते म्यांमार भेजकर साइबर अपराध में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब, उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन आरोपी दबोचे

योजना के तहत पांडुरंग अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजामसागर नहर तक ले गया और वहां उसे नहर के गहरे पानी में धक्का दे दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचने पर बच्ची का शव तैरता हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की हवा फिर ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार...सीएम रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए शव की पहचान कराई। आरोपी पिता ने शुरुआत में बच्ची को इलाज के लिए बाहर ले जाने की कहानी गढ़ी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता पांडुरंग कोंडमंगले और मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page