दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली टक्कर पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी के भाटी माइंस इलाके से एक बेहद भयावह और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज खेल के दौरान हुई कहासुनी ने एक मासूम की जान ले ली। 13 वर्षीय किशोर की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका सिर पत्थरों से कुचल दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी निवासी कक्षा 9 का छात्र मंगलवार शाम घर से दोस्तों के साथ खेलने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, आशियाना खाक, लाखों का नुकसान

तलाशी के दौरान पास के जंगल क्षेत्र से किशोर का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, खेल के दौरान मामूली टकराव के बाद 15 और 16 वर्षीय दो किशोरों ने गुस्से में आकर पहले गला दबाया और फिर पत्थरों से सिर कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस चौकी के बाहर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, बहरीन स्थित अमेरिकी नौसैनिक मुख्यालय पर ड्रोन हमले का दावा

मृतक के परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वे सिर्फ न्याय चाहते हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page