Uttarakhand: स्कूल छुट्टी के बाद चार बच्चे लापता, पुलिस ने खंगाले CCTV, परिजनों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब हिमालयन पब्लिक स्कूल के चार बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने बच्चों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। बच्चों को स्कूल बस से घर लौटना था, लेकिन वे बस में सवार नहीं हुए। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल प्रशासन से जानकारी लेने पर पता चला कि बच्चे बस में बैठे ही नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  परचून से स्क्रैप और गुटके से ईंट तक…हर कारोबार में टैक्स चोरी का जाल, सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग की भूमिका

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन हरकत में आ गए। बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हादसा (अपडेट): एनएचपीसी की टनल में फंसे 19 कार्मिक सुरक्षित निकाले गए

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल समेत कई जिलों में बंटेंगे खनन पट्टे, ई-निविदा प्रक्रिया शुरू

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित एंगल पर जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page