हल्द्वानी में दिनदहाड़े सनसनी: भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौत…आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। रामपुर रोड क्षेत्र में एक निगम पार्षद ने जज फार्म निवासी युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में टैक्स चोरी का ‘स्मार्ट खेल’...सिस्टम से आगे शातिर ट्रांसपोर्टर, गांवों की लिंक रोड बनी नया सेफ कॉरिडोर

बताया जा रहा है कि गोली लगने से मृत युवक का नाम नितिन है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुई आपसी लड़ाई बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पार्षद का विवादों से पुराना नाता रहा है और पूर्व में भी उस पर मारपीट के आरोप लग चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 457 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गौरतलब है कि इसी पार्षद से जुड़े एक विवाद के मामले में कुछ समय पहले विधायक बंशीधर भगत को कोतवाली के बाहर धरने पर बैठना पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतकालीन पर्यटन को बूस्ट देने आएंगे पीएम मोदी, हर्षिल में होगा भव्य कार्यक्रम

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page