उत्तराखंड में ठंड का डबल अटैक: मैदानी इलाकों में घना कोहरा, पहाड़ों में पाला…कई जिलों में येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोहरे के चलते कई इलाकों में दिनभर धूप नहीं निकल पा रही है, जिससे शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा, महिला ने लगाया फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर परेशान करने का आरोप

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि 6 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद 7 से 10 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कोरोना की दस्तक...सुशीला तिवारी अस्पताल में 76 वर्षीय महिला संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने, विशेषकर सुबह और देर रात यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष पर फिर बोले ट्रंप — कहा, “मैंने कराया युद्धविराम”, भारत ने पहले ही किया था इंकार

You cannot copy content of this page