बाजपुर में पुलिस और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल

खबर शेयर करें

बाजपुर: उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ मुठभेड़?

शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा तस्कर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी इंडोनेशियाई महिला, बिना वीजा भारत में घुसने का कर रही थी प्रयास

गोली लगने से तस्कर घायल

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी। घायल तस्कर की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ छिन्दर, निवासी मडैया हट्टू (केलाखेड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण, सत्यम डायग्नोस्टिक का अल्ट्रासाउंड कक्ष सील

पुराने मामलों में वांछित था तस्कर

सीओ विभव सैनी ने बताया कि जसविंदर सिंह पुराने मामलों में वांछित था। बीते नवंबर में गदरपुर थाना क्षेत्र में जंगलात और तस्करों के बीच हुई फायरिंग के मामले में भी वह फरार चल रहा था। पुलिस फिलहाल फरार तस्कर की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए आए आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

पुलिस ने दावा किया है कि लकड़ी तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page