उत्तराखंड: चमोली जिले के आबकारी अधिकारी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

खबर शेयर करें

गोपेश्वर। चमोली जिले के आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पटवारी चंद्र सिंह बुटोला की ओर से गोपेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें 31 मार्च से त्रिपाठी के लापता होने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चीन सीमा से सटे व्यास घाटी में शीतकाल की पहली बर्फबारी, आदि कैलाश यात्रा पर लगी रोक

जानकारी के अनुसार, इससे पहले चमोली के जिलाधिकारी ने त्रिपाठी के कार्यालय से गैरहाजिर पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। इसके तहत एक दिन की सर्विस ब्रेक और वेतन रोकने का आदेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल सप्ताह का समापन, 700 छात्रों ने दिखाया दमखम

पुलिस और प्रशासन इस मामले में गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टैक्स बढ़ते ही तेज हुआ कालाबाजारी का खेल, हल्द्वानी में रात के अंधेरे में उतर रहा गुटखा-पान मसाला

You cannot copy content of this page