पंतनगर: 117वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी 7 से 10 मार्च तक

खबर शेयर करें

पंतनगर: पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में 117वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 7 से 10 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह मेला गांधी पार्क में चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा, जिसमें किसानों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: सेप्टिक टैंक में उतरे इंजीनियर और कारपेंटर की दम घुटने से मौत

मेले के प्रमुख आकर्षणों में 7-8 मार्च 2025 को फल-फूल, शाक-भाजी और परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता शामिल है। इसके अलावा, 7 मार्च को अपराह्न 2 बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म, नगला पर संकर बछियों की नीलामी होगी, जबकि 8 मार्च को अपराह्न 3 बजे मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग को मिली बड़ी सौगात...सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे, 3.87 करोड़ की स्वीकृति

9 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय परिसर में पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता होगी। मेले का समापन 10 मार्च 2025 को गांधी हाल में अपराह्न 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा, जिसमें विजयी प्रतिभागियों और स्टालों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: झूठ और अन्याय के खिलाफ हरीश रावत की कुमाऊं न्याय यात्रा, भाजपा पर बोला हमला...Video

किसान मेले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने सभी से अपील की है कि वे इस मेले को स्वच्छ बनाने और पॉलीथीन मुक्त रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page