हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

खबर शेयर करें

काशीपुर। काशीपुर से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यूपी क्षेत्र के ग्राम मिलक नौ खरीद निवासी केशव चंद्रा (22) पुत्र करण सिंह, मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी प्रदीप कुमार (21) के साथ सोमवार देर शाम लाइट का सामान लेने काशीपुर गए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम परमानंदपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, एक माह की बच्ची समेत 6 यात्री घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में दोनों को काशीपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने केशव चंद्रा को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में फिर हिली धरती...24 घंटे में चौथा झटका, 2.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर आईटीआई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: टीबी मुक्त जिलों को मिलेगा पुरस्कार, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन पर भी मुख्यमंत्री सख्त

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page