Uttarakhand: भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, एक माह की बच्ची समेत 6 यात्री घायल

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस मंगलवार देर रात बाईपास पर पलट गई। हादसे के समय बस में 65 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक माह की मासूम बच्ची समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे एक खाली खेत में पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस भर्ती को हरी झंडी...2000 आरक्षियों की नियुक्ति जल्द, UKSSSC ने जारी की संयुक्त मेरिट सूची

बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। बस में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा नेपाल के डांग जिले के 65 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  पति के कत्ल से पहले ही गर्भवती थी मुस्कान, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में खुलासा

सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों में एक माह की बच्ची नव्या भी शामिल है। इसके अलावा पांच अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में रुद्रपुर रेफर किया गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें वैकल्पिक बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तानों और झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा की कीमत: पिता ने बेटी पर किए 20 से ज्यादा वार, मुस्कान हत्याकांड में दिल दहला देने वाले खुलासे

You cannot copy content of this page