Haldwani: छोटी दीपावली पर नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने समस्त देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं एवं जनपद के पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दुग्ध संघ ने दीपोत्सव के पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आंचल परिवार की ओर से शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि छोटी दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रेखा आर्या-गिरधारी विवाद में जांच तेज...मंत्री के बयान दर्ज, ऑडियो फॉरेंसिक लैब भेजी

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियों और समृद्धि का संचार करे। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो और समाज में आपसी प्रेम एवं सौहार्द की भावना मजबूत बने।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 11 जून 2025

दुग्ध संघ पदाधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नैनीताल आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सदैव सजग और प्रतिबद्ध है। संघ उनके आर्थिक सशक्तीकरण और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के अहम फैसले...भाषा संस्थान अधिनियम समेत 5 प्रस्तावों को मंजूरी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page