Uttarakhand: धामी कैबिनेट के अहम फैसले…भाषा संस्थान अधिनियम समेत 5 प्रस्तावों को मंजूरी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से पांच प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।

सरकार के इन फैसलों को प्रशासनिक और नीतिगत दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैबिनेट में लिए गए प्रमुख निर्णय

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आर्टिगा कार से 52 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

2. निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन का फैसला
कैबिनेट ने उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में संशोधन के लिए उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 को प्रख्यापित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में रंगारंग शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

3. सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक लागू
राज्य में जुए और इससे जुड़े अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026 को अधिनियमित करने का निर्णय लिया गया।

5. कार्मिक विभाग के प्रावधान को अधिनियम का रूप
कैबिनेट ने कार्मिक विभाग से संबंधित शासनादेश के प्रावधानों को विधिक स्वरूप देते हुए उन्हें अधिनियम के रूप में प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट के आदेश पर आज डीएम कार्यालय में दिखाई जाएगी काउंटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग

सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही शिक्षा, भाषा संरक्षण और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में स्पष्टता और मजबूती आएगी।

You cannot copy content of this page