टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल – राहत कार्य जारी

खबर शेयर करें

टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच एक दर्दनाक हादसे में कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब तक तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 घायल हो गए हैं। ट्रक में कुल 19 यात्री सवार थे, जो कांवड़ यात्रा के तहत ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से बेंगलुरु के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 10 जनवरी से शुरू होगा संचालन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों के शव ट्रक के नीचे दबे मिले। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एम्बुलेंस सेवा 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं आठ घायलों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक यात्री का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और सहेली की पत्थरों से कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार, हादसा खाड़ी से लगभग दो किलोमीटर आगे हुआ, जब ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाए ताकि सभी प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page