बर्ड हिट से बचाव को लेकर बड़ा कदम: लाहौर एयरपोर्ट हर सुबह तीन घंटे रहेगा बंद

खबर शेयर करें

लाहौर। पाकिस्तान सरकार ने विमानों से पक्षियों के टकराने (बर्ड हिट) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक एहतियाती कदम उठाया है। लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रोजाना सुबह के व्यस्त समय में तीन घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। यह निर्णय 1 जुलाई से 15 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी एयरलाइंस को इस निर्णय की सूचना देते हुए नोटाम (Notice to Airmen) जारी कर दिया है। इसके तहत लाहौर एयरपोर्ट पर हर दिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह समय पक्षियों की सबसे अधिक गतिविधि वाला होता है, जिससे विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  परचून से स्क्रैप और गुटके से ईंट तक…हर कारोबार में टैक्स चोरी का जाल, सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग की भूमिका

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यह कदम यात्रियों और विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। खासकर मॉनसून के मौसम में एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की संख्या बढ़ जाती है, जो विमान के इंजन के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या कर राख तालाब में बहाई, पांच माह बाद खुला खौफनाक राज... पति, देवर और मामा गिरफ्तार

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पहले भी विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जाती रही है। मई 2020 में कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे के बाद से विमानन क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को लेकर अतिरिक्त सख्ती बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की महंगी फरमाइशें और आईफोन की किस्तों ने बनाया चोर, युवक गिरफ्तार

लाहौर एयरपोर्ट का यह फैसला विमानन सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान सरकार की गंभीरता को दर्शाता है और आने वाले समय में संभावित हादसों को टालने में यह निर्णय अहम भूमिका निभा सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page