Haldwani: ड्यूटी से लौट रहे रोडवेज चालक की सड़क हादसे में मौत, कैंटर की टक्कर से गई जान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में तैनात रोडवेज चालक की रविवार देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गौलापार स्थित घर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और रोडवेज कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार पश्चिमी खेड़ा, गौलापार निवासी 44 वर्षीय अजय सिंह कुंजवाल पुत्र मोती सिंह कुंजवाल काठगोदाम डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के समीप चोरगलिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बोतल में पेट्रोल न देने पर गुंडागर्दी...मारपीट की घटना से पेट्रोल पम्प एसोसिएशन में रोष

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मैक्स वाहन पर चट्टान गिरने से दो की मौत, पांच घायल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कैंटर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फायर वॉचर्स को मिलेगा 10 लाख का सुरक्षा कवर, केंद्र सरकार से 4 अरब की दरकार

अजय सिंह कुंजवाल की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और रोडवेज कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page