Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आठ जिलों में यलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम भले ही फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ों में मौसम एक बार फिर करवट लेने के संकेत हैं। सोमवार को प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के चलते तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़...पैर में गोली लगने से शूटर घायल, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

इन आठ जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

विभाग ने इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका भी जताई है। ऐसे में खुले स्थानों और ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बनभूलपुरा में बैटरी चोरी गैंग का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा सूखा

पर्वतीय क्षेत्रों के उलट मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी दिन के तापमान में गर्मी का असर बना रह सकता है।

आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान रहें सतर्क

मौसम विभाग ने संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों से आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोना फिसला, चांदी चमकी...रुपये में मजबूती, वैश्विक संकेतों से बाजार में उतार-चढ़ाव

मानसून की विदाई के बाद जहां प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद थी, वहीं पहाड़ी जिलों में बन रहे स्थानीय मौसम के बदलाव ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में मौसम का रुख किस ओर जाता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page