Haldwani: डी फैशन बुटीक में छापा…10 लाख की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में एक टेलर की दुकान से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), STF कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने संचालित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान से 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश: गंगा में डूबा हरियाणा का युवक, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में देवखड़ी दमुवाढूंगा निवासी 50 वर्षीय प्रवीण आर्या तथा बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय बलवंत सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट ने जारी किया शीतकालीन फ्लाइट शेड्यूल, कुल 23 उड़ानों का समय तय

दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 फरवरी 2025

इस कार्रवाई में STF एंटी नार्कोटिक्स टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं काठगोदाम पुलिस टीम में एसओ विमल मिश्रा, एसआई दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार और कारज सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page