हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत

खबर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मैक्सवेल अस्पताल के सामने हुआ, जब पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक साजिश का पर्दाफाश...पत्नी और मासूम बेटे को जिंदा जलाया, फिर हथौड़े से की हत्या

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के अनुसार मृतकों की पहचान दीपक सिंह (36) और उनकी पत्नी कमलेश (34) निवासी आर्य नगर, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर के रूप में हुई है। दोनों सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर जा रहे थे। टक्कर लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। लिखित तहरीर आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page