उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। पहाड़ों पर मौसम ने फिर से रंग बदल लिया है। रविवार को उत्तराखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राजभवन में हुआ भव्य स्वागत

इधर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भी बारिश का कहर बरपने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बाक़ी जिलों में भी तेज बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मल्लीताल में फर्जी पते पर बना आधार कार्ड, एसएसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

मौसम विभाग का कहना है कि 20 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का जोर बना रहेगा। नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ों से मलबा गिरने का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नयना गांव की चर्चित पहाड़ी मटन-चावल दुकान जीएसटी के दायरे में, संचालक ने कराया पंजीकरण

प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने, सफर के दौरान अलर्ट रहने और संवेदनशील इलाकों से दूरी बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page