Nainital: नयना गांव की चर्चित पहाड़ी मटन-चावल दुकान जीएसटी के दायरे में, संचालक ने कराया पंजीकरण

खबर शेयर करें

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर नयना गांव के पास स्थित चर्चित पहाड़ी मटन-चावल दुकान अब जीएसटी के दायरे में आ गई है। जीएसटी विभाग की कार्रवाई और नोटिस के बाद दुकान संचालक ने अपना जीएसटी पंजीकरण करा लिया है। इसके साथ ही अब ग्राहकों को जीएसटी नंबर वाला पक्का बिल जारी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग की टीम ने नयना गांव स्थित पहाड़ी मटन-चावल शॉप का निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि दुकान का जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया गया था। विभाग ने दुकान के कारोबार का आकलन करते हुए सालाना लगभग 50 लाख रुपये का टर्नओवर माना और संचालक को 12 जून तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान...सुसाइड से पहले दोस्त को भेजा मोबाइल का पिन, पुलिस जांच में जुटी

विभागीय निरीक्षण और नोटिस के बाद दुकान संचालक चंदन सिंह कैड़ा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब उन्हें अपने कारोबार पर लागू कर नियमों के तहत कर जमा करना होगा। विभागीय आकलन के अनुसार 50 लाख रुपये के वार्षिक कारोबार पर करीब 2.5 लाख रुपये तक जीएसटी देय हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा रुद्रनाथ धाम, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार के कपाट

जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि मटन-चावल जैसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू होता है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद दुकान संचालक को सभी ग्राहकों को विधिवत जीएसटी नंबर सहित पक्का बिल देना अनिवार्य होगा।

You cannot copy content of this page