अंकिता भंडारी केस की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया कंटेंट की जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

देहरादून। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अश्लील सामग्री प्रसारित करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आपराधिक इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोपों को लेकर दून पुलिस ने व्यापक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील होने के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने से भी जुड़ा है, इसलिए हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली: FIITJEE के मालिक DK Goyal के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR में 10 ठिकानों पर छापेमारी

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उर्मिला सनावर के सभी पुराने सोशल मीडिया वीडियो, पोस्ट और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों का बारीकी से विश्लेषण किया जाए। साथ ही सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नेहरू कॉलोनी पुलिस इस मामले में सहारनपुर पुलिस के संपर्क में भी है, जहां उर्मिला के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ द्वारा पहले से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरती गौड़ ने नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराए गए दूसरे मुकदमे में आरोप लगाया है कि उर्मिला, पुराने मुकदमे की रंजिश में उनके खिलाफ अनर्गल और आपत्तिजनक वीडियो बना रही है। आरोप है कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है, साथ ही मानसिक प्रताड़ना के जरिए आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रयास भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में विद्यालय को ₹1.02 लाख से अधिक की सामग्री भेंट, सम्मान समारोह बना चर्चा का विषय

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो-वीडियो के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। इन वायरल ऑडियो-वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजने की तैयारी की जा रही है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मल्लीताल में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड कुलपति डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 1.47 करोड़ रुपये उड़ाए
Ad

You cannot copy content of this page