Udham Singh Nagar: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी यूकेडी, किच्छा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने किच्छा में अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी। रुद्रपुर रोड स्थित पार्टी के विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला और केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गणेश पूजा और हवन का आयोजन किया गया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी बिगुल फूंका।

कार्यालय उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में यूकेडी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिनदहाड़े पुलिस पर हमला...लक्सर ओवरब्रिज पर अंधाधुंध फायरिंग, मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को लगी गोलियां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य के मूल मुद्दों और जनहित के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वार्ड 58 की सड़क समस्या पर वन मंत्री उनियाल गंभीर, आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

इस दौरान जिला अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आग्रह किया।

उद्घाटन समारोह में जिला संरक्षक राजेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोशन बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी सेनानी अध्यक्ष देवेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी आनंद बिष्ट, ब्लॉक संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह मेहरा, जिला कार्यालय प्रभारी मदन सिंह रावत, जिला महिला महामंत्री इंदु बोरा, रुद्रपुर नगर अध्यक्ष बबीता बोरा, गदरपुर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश जोशी, ईश्वर सिंह दानू, जिला महामंत्री भानु मेहरा, किच्छा कार्यालय प्रभारी राजकुमार ओझा, युवा प्रकोष्ठ संगठन मंत्री परविंदर गंगवार, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अनूप गंगवार, विकास यादव, विनय सक्सेना, रितेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला...मंत्रियों का यात्रा भत्ता 30 हजार बढ़ा, अब 90 हजार रुपये प्रतिमाह
Ad

You cannot copy content of this page