Nainital: बेलपड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें

कालाढूंगी (नैनीताल)। नैनीताल जिले के बेलपड़ाव में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रामनगर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि आईआरबी बेलपड़ाव से कुछ पहले कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डियर डोना रिजॉर्ट से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे कार संख्या UK 06 TC 6264 और डिस्कवर बाइक संख्या UK04H 5498 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हादसा (अपडेट): एनएचपीसी की टनल में फंसे 19 कार्मिक सुरक्षित निकाले गए

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोटाबाग के धामड़देव निवासी गौरव बजवाल पुत्र पुष्कर बजवाल और गिनती गांव निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पैन कार्ड में गलती सुधरवाना अब आसान: घर बैठे ऑनलाइन करें सुधार, जानिए पूरी प्रक्रिया

हादसे के बाद चालक गायब, पुलिस खंगाल रही घटनास्थल

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर नहीं मिला। उसके फरार होने से हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मानसून से पहले जलभराव पर सख्ती, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page