Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड…सीबीआई कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर, जेल में खाने में कुछ मिलाने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट पहुंचीं। कथित वीआईपी प्रकरण में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर होने वाली सुनवाई के दौरान उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है।

कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत में कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जेल में उनके खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाया गया, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही है। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को बड़ी राहत, सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत

खुद को बताया व्हिसलब्लोअर

मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने खुद को इस मामले की व्हिसलब्लोअर बताते हुए कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया है। उनका दावा था कि दिसंबर में पूरे देश की पुलिस उनके पीछे पड़ी थी, लेकिन तमाम दबाव के बावजूद वह अपनी बात से पीछे नहीं हटीं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन...नौ जिलों में अलर्ट

इस दौरान उन्होंने हरिद्वार कोर्ट में पिछले दिनों अपने साथ हुए व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उत्तराखंड की जनता और अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कई टिप्पणियां कीं।

नार्को टेस्ट पर आज अहम सुनवाई

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बीच अब सबकी निगाहें सीबीआई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। नार्को टेस्ट की सहमति से जुड़े इस मामले में आगे क्या रुख सामने आता है, यह सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: विंटर कार्निवाल की भव्य झाकियों ने मोहा मन, लोक-संस्कृति और देशभक्ति की दिखी भव्य झलक...तस्वीरें

उर्मिला के आरोपों और कथित वीआईपी को लेकर उनके दावों ने एक बार फिर अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश की सियासत और जनचर्चा को गरमा दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page