कोटाबाग में प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज, 15 साल पुराने फड़-खोखे ध्वस्त

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कोटाबाग बाजार क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ‘महीने की वसूली’ का खेल बेनकाब...परिवहन विभाग का सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, लोगों ने दुकान में बनाया था बंधक

अभियान के दौरान करीब 15 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा किए गए 15 फड़, खोखे और टीनशेड हटाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोटाबाग बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बनी अव्यवस्था पर अंकुश लगा है, वहीं सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा परिवार हादसे का शिकार...खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल

उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटाबाग बाजार क्षेत्र में शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को भी अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच नई आईटी सेवाओं की शुरुआत, ‘हिल से हाइटेक’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा राज्य

कार्रवाई के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक मनोज उप्रेती सहित राजस्व विभाग का स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page