‘ऑपरेशन कालनेमि’ में कथित तांत्रिक गिरफ्तार, झाड़-फूंक के नाम पर ठगी और शोषण का आरोप

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बाजपुर में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर ठगने के साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ और शोषण करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसका नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार को रुद्रपुर में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बाजपुर क्षेत्र की एक महिला की दो बेटियां लंबे समय से बीमार थीं। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी सुधार न होने पर महिला अपने परिचित के कहने पर उन्हें कनौरा गांव निवासी महमूद नामक कथित तांत्रिक के पास ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुंबई-दून इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट...विमान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 186 यात्री थे सवार

महिला की शिकायत के अनुसार, महमूद ने लड़कियों को अलग-अलग कमरों में बुलाकर बीमारी ठीक करने का बहाना बनाया और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। घबराई हुई बेटियों ने पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में टैक्स चोरी का काला खेल: अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चूना

बाजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महमूद के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे दोराहा चौक से 200 मीटर आगे रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

कोट…
“बाजपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े धोखाधड़ी और शोषण के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी लंबे समय से आस्था और मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहा था। उसकी गतिविधियों और नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। लोग ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”
मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

You cannot copy content of this page