ऋषिकेश: गंगा में डूबा हरियाणा का युवक, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। गंगा घाट पर घूमने आए हरियाणा के एक युवक के गंगा में डूबने से हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप (34 वर्ष), पुत्र सतबीर सिंह, निवासी ग्राम कनोह, थाना अग्रोहा, जिला हिसार (हरियाणा) अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मण झूला के पास स्थित गौ घाट पर टहल रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने के लिए उतरा, लेकिन तेज बहाव के चलते वह अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कट्टे में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका, गौलापार में फैली दहशत

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। राहत एवं बचाव दल ने रात में ही युवक की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह से भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मैगी बनाते समय छोटे सिलेंडर से गैस लीक...कमरे में भड़की आग, पिता और दो बच्चे गंभीर झुलसे

बताया जा रहा है कि प्रदीप एसडीएफसी बैंक में कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में लगातार प्रयासरत है।

You cannot copy content of this page