‘पीड़ितों को मिलेगा न्याय’, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर जताई संवेदना

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए शहीदों और पीड़ितों के परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश इस दर्दनाक घटना में पीड़ितों के साथ खड़ा है और दोषियों को उनके कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ओडिशा के केआईआईटी यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा की संदिग्ध मौत, विदेश मंत्रालय ने शुरू की कूटनीतिक जांच

प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, “आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, तो मन गहरी पीड़ा से भरा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसने हर भारतीय के दिल को दुखी कर दिया है। देश का हर नागरिक इन तस्वीरों को देखकर आक्रोशित है।”

प्रधानमंत्री ने हमले को आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता का प्रतीक बताते हुए कहा, “जब कश्मीर में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा था, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटन अपने चरम पर था और युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे थे, तब इस प्रगति को देखकर देश के दुश्मनों ने यह घिनौनी साजिश रची।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, आज भी कई जिलों में रेड अलर्ट

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आतंकी ताकतें चाहती हैं कि कश्मीर फिर से अशांत हो जाए, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की एकता और संकल्प के सामने उनकी साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। हम हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  परमाणु निवेश को मिलेगा बढ़ावा, सरकार बदलेगी दायित्व कानून

अपने संबोधन के जरिए प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सरकार पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page