Nainital: भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का दूसरा दिन सफल, 240 लोगों ने कराया पंजीकरण

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग और मानसिक स्वास्थ्य समेत विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं दी गईं। इसके अलावा जनरल ओपीडी, आयुष, टीबी जांच एवं परामर्श, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग, चर्म रोग जांच, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी और परिवार कल्याण सेवाएं भी उपलब्ध रहीं। लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण और स्वास्थ्य परामर्श से संबंधित सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जनवरी के बिलों में दिखेगी 50 करोड़ की छूट

240 लोगों ने कराया पंजीकरण

शिविर के दूसरे दिन कुल 240 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें 110 लोगों की ब्लड प्रेशर और 110 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 165 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई।

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष जांच की गई। शिविर में 22 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और 17 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 72 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 68 लोगों की एलएफटी और 72 लोगों की आरएफटी जांच की गई। वहीं 115 लोगों के एक्स-रे किए गए तथा 42 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: SIR की कम मैपिंग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नाराज, देहरादून-ऊधमसिंह नगर-नैनीताल के ERO को नोटिस के निर्देश

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य शिविर में पहुंचना उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग पर उनके विश्वास को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत, होली खेलने मायके गई थीं

उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं लोगों के नजदीक पहुंचाई जाएं, ताकि उन्हें समय पर जांच, परामर्श और उपचार मिल सके। उन्होंने शिविर में लोगों की सहभागिता को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उत्साहवर्धक बताया।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों के साथ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकत्रियों, एएनएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page