Haldwani: संत निरंकारी मिशन के विशाल रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्त संग्रह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन के सामाजिक प्रकल्प संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को पंचायत घर शिव मंदिर, गौला रोड हल्दूचौड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान महादान” संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में 230 रक्तदाताओं ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।

कार्यक्रम का आयोजन सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं दिव्य मार्गदर्शन में किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में रक्त संग्रह के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल तथा रेडक्रॉस सोसायटी हल्द्वानी नैनीताल की ब्लड बैंक टीमों ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 18,146 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ

शिविर का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल एवं लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया। दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मानव सेवा के लिए उनके योगदान की सराहना की।

रक्तदान शिविर के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आशीर्वाद देने के लिए चमोली जोन से ज्ञान प्रचारक महात्मा के के सागर भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राधिका ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा...नेपाल बॉर्डर से चार शातिर चोर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक का माल बरामद

हल्दूचौड़ के मुखी पी एस बिष्ट ने बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अब तक 9,189 रक्तदान शिविर आयोजित कर 15 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ-साथ समाज कल्याण की विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत स्वच्छ जल एवं स्वच्छ मन अभियान, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल सशक्तिकरण, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर तथा प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीबीएस छात्रों ने रामलीला मंचन से बांधा समां, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मेडिकल कॉलेज

कार्यक्रम के अंत में मुखी पी एस बिष्ट, संयोजक हल्द्वानी आनंद सिंह नेगी तथा क्षेत्रीय संचालक दीपक वाही ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगी टीमों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page