पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा उत्तराखंड, 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला से हुआ भव्य अभिनंदन

खबर शेयर करें

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर पूरे प्रदेश में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंडवासियों ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर जनता ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के गुजरते ही सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर, जयघोष लगाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी वाहन से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों के प्रेम का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मदरसन फैक्ट्री में हड़ताल...वेतन और सुरक्षा को लेकर टकराव, आंशिक सहमति के बावजूद गतिरोध कायम

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता रहा कि उत्तराखंड की जनता में पीएम मोदी के प्रति कितना गहरा लगाव और विश्वास है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर तरफ सिर्फ ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 814 किमी नई सड़कों का निर्माण, 1490 बसावटों के लिए सर्वे पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और प्रदेश की जनता भी उन्हें अपना अभिभावक मानती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 9 मार्च 2025

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरा उत्तराखंड मानो ‘नमोमय’ नजर आया। जगह-जगह स्वागत द्वार, पोस्टर-बैनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों ने अपने प्रिय नेता के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page