पाकिस्तान के बन्नू में आत्मघाती हमला, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, चेकपोस्ट मलबे में तब्दील

खबर शेयर करें

पाकिस्तान: बन्नू जिला में शनिवार देर रात हुए भीषण आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। हमला फतेह खेल पुलिस चेकपोस्ट पर किया गया, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को चेकपोस्ट से टकरा दिया।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि पूरी पुलिस चौकी मलबे में तब्दील हो गई। अधिकारियों के अनुसार विस्फोट के बाद कई जवान मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल ने रातभर अभियान चलाकर घायलों और शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

बन्नू के डीआईजी सज्जाद खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाके से भारी तबाही हुई है। घायलों को तत्काल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान रहमत अयाज, सनाउल्लाह, नियाज अली, हबीब, सादुल्लाह जान, कामरान, नूरुल्लाह, आबिद जानी, इमरान, कलीमुल्लाह, सादिकुल्लाह, मुनीर आलम खान, राहतुल्लाह खान और फारूक के रूप में हुई है। वहीं घायल जवानों में मुजरिम फिरोज, हयातुल्लाह और कदरुल्लाह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शाहरुख और विक्रांत को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज जिले के दूर-दराज इलाकों तक सुनी गई। विस्फोट से आसपास के मकानों और अन्य नागरिक इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की छतें गिरने की भी सूचना है।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इधर, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में 10 अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली है। संगठन का दावा है कि खारन, वाशुक, आवारान, केच और मस्तुंग क्षेत्रों में किए गए हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार अन्य लोग मारे गए।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल में शतकों के ‘किंग’: विराट कोहली से जोस बटलर तक, इन बल्लेबाजों का दबदबा

बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वहराम बलूच ने दावा किया कि उनके लड़ाकों ने सैन्य शिविरों, सुरक्षा काफिलों और सड़क निर्माण कंपनी की सुरक्षा में तैनात जवानों को निशाना बनाया। संगठन ने हथियार जब्त करने और निगरानी कैमरों को नष्ट करने का भी दावा किया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page