शाहरुख और विक्रांत को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार, रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इस बार बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। शाहरुख को यह सम्मान फिल्म ‘जवान’, जबकि विक्रांत को ‘12वीं फेल’ में उनके सशक्त अभिनय के लिए दिया गया है। दोनों को यह सम्मान पहली बार मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसआई के लिए जासूसी करता डीआरडीओ गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार

रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में दमदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया। रानी की भावनात्मक और सशक्त प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार समाजिक विषय पर आधारित फिल्म ‘कटहल’ को मिला। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को स्पेशल मेंशन के तौर पर सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को केंद्र से 547.83 करोड़ की सौगात, ऋषिकेश और देहरादून में होगी बिजली व्यवस्था मजबूत

अन्य पुरस्कारों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – भगवंत केसरी
  • सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म – द साइलेंट एपिडेमिक
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा – सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता
यह भी पढ़ें 👉  श्रीलंका में वेसाक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा...बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 6 की मौत, 13 घायल

यह पुरस्कार वर्ष 2022 में रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए दिए गए हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की यह सूची भारतीय सिनेमा में विविधता, उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों की झलक पेश करती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page