आईएसआई के लिए जासूसी करता डीआरडीओ गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजस्थान के जैसलमेर स्थित चांदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास डीआरडीओ गेस्ट हाउस के कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पल्यूं निवासी महेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 12वीं की छात्रा की नृशंस हत्या...दवा लेने निकली थी, झाड़ियों में मिला शव, चचेरा भाई फरार

सीआईडी के मुताबिक, महेंद्र प्रसाद सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई के संपर्क में आया और फायरिंग रेंज में मिसाइल व अन्य हथियारों के परीक्षण के लिए आने वाले डीआरडीओ वैज्ञानिकों व सेना अधिकारियों की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजता था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ बना कानून, ट्रंप ने बताया अमेरिका के ‘नए स्वर्ण युग’ की शुरुआत

पूछताछ में आरोपी के मोबाइल फोन से कई गोपनीय दस्तावेज और सूचनाएं बरामद हुई हैं। उसके खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

महेंद्र प्रसाद को 13 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए खुफिया एजेंसियां प्रदेश में विदेशी एजेंटों की संभावित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।

You cannot copy content of this page